लखनऊ में पाये गये 20 डेंगू रोगी, 13 घरों में मच्छरजनित स्थितियां पाये जाने पर नोटिस जारी

18 नवंबर को जीका वायरस रोगियों के क्षेत्रान्तर्गत नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रेडक्रास, लखनऊ की टीम द्वारा सफदलबाग क्षेत्र में कुल 34 टीमों द्वारा 878 घरों में 3925 व्यक्तियों का सर्वेक्षण किया गया तथा 04 व्यक्तियों व्यक्तियों के सैम्पल एकत्रित किये गये।

नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एन0के0 रोड, लखनऊ की टीम द्वारा फूलबाग क्षेत्र में कुल 24 टीमों के माध्यम से द्वारा 466 घरों में 1981 व्यक्तियों का सर्वेक्षण किया गया तथा 54 व्यक्तियों के सैम्पल एकत्रित किये गये तथा नग0सामु0स्वा0केन्द्र चन्दरनगर, आलमबाग, लखनऊ की टीम द्वारा सम्भल खेडा क्षेत्र में कुल 02 टीमों के माध्यम से द्वारा 156 घरों में 780 व्यक्तियों का सर्वेक्षण, 01 व्यक्ति का सैम्पल लिये गये, एल0डी0ए0 कालोनी क्षेत्र में कुल 38 टीमों के माध्यम से द्वारा 4052 घरों में 19530 व्यक्तियों का सर्वेक्षण एवं 15 व्यक्तियों के सैम्पल लिये गये तथा आजादनगर क्षेत्र में कुल 42 टीमों के माध्यम से द्वारा 5035 घरों में 24175 व्यक्तियों का सर्वेक्षण तथा 20 व्यक्तियों के सैम्पल एकत्रित किये गये। सभी सैम्पल के0जी0एम0यू0 लखनऊ में जॉच हेतु भेजे गये।

इसके अतिरिक्त क्षेत्र में सोर्स रिडक्शन के अन्तर्गत नगर मलेरिया इकाई की टीम द्वारा एण्टी लार्वा का छिडकाव तथा नगर निगम की टीम द्वारा फांगिग का कार्य कराया गया। सम्बन्धित रोगी के घर के आस-पास के घरों का भी निरीक्षण किया गया तथा लक्षणयुक्त मरीजों को औषधियां वितरित की गयी। आज उपरोक्त केसो के करीबी एवं सम्पर्क में आये 106 व्यक्तियों की रिपोर्ट निगेटिव आयी है।

जनपद में डेंगू रोग के प्रभावी नियन्त्रण हेतु मुख्य चिकित्साधिकारी, लखनऊ के निर्देशानुसार नगर मलेरिया इकाई एवं जिला मलेरिया अधिकारी की टीम द्वारा इन्दिरानगर, राजीव गॉधी द्वितीय, जानकीपुरम, शंकरपुरवा प्रथम, खरिका-द्वितीय, चित्रगुप्तनगर, मल्लाही टोला-प्रथम, अयोध्यादास-द्वितीय वार्ड के आस-पास के क्षेत्रों का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान क्षेत्रीय जनता को घर के आस-पास पानी जमा न होने, पानी से भरे हुए बर्तनों एवं टंिकयों को ढक कर रखने, कुछ समय अन्तराल पर कूलर को खाली करके साफ कपडे से पोछ कर सूखा एवं साफ करने के बाद ही पुनः प्रयोग में लाने, पूरी बाह के कपडे पहनने, बच्चों को घर से बाहर न निकलने एवं मच्छर रोधी क्रीम लगाने एवं मच्छरदानी में रहने तथा डेंगू एवं मच्छर जनित रोगो से बचाव हेतु ‘‘क्या करें, क्या न करें’’ सम्बन्धी स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान की गयी।

जनपद के इन्दिरानगर, सिल्वर जुबली, एन0के0 रोड, अलीगंज, चन्दरनगर क्षेत्र में 20 डेंगू धनात्मक रोगी पाये गये।

आज कुल 3933 घरों तथा विभिन्न मच्छरजनित स्थितियों का सर्वेक्षण किया गया और कुल 13 घरों में मच्छरजनित स्थितियां पाये जाने पर नोटिस जारी किया गया।

Related Articles

Back to top button
btnimage