RLD: लखनऊ के प्रमोद पटेल श्रम प्रकोष्ठ उ0प्र0 के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत

राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष डा0 मसूद अहमद ने लखनऊ के प्रमोद पटेल को श्रम प्रकोष्ठ उ0प्र0 का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया।
डाॅ0 अहमद ने कहा कि पटेल चौ0 जयंत सिंह के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुये राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की थी और पार्टी के संगठन विस्तार में अपना भरभूर सहयोग दे रहे हैं। पार्टी के प्रति निष्ठा को देखते हुये इन्हें श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष के पद के दायित्वों के निर्वहन की जिम्मेंदारी सौंपी गयी है।
प्रमोद पटेल ने शीर्ष एवं प्रदेश नेतृत्व को आश्वस्त करते हुये कहा कि पार्टी के द्वारा जो भी जिम्मेंदारी सौंपी गयी है उसे निभाने के लिए हर सम्भव प्रयास करूंगा। प्रत्येक जिले में श्रम प्रकोष्ठ के संगठन को गति प्रदान करूंगा।







