मलिहाबाद में निगरानी समिति के प्रशिक्षण का आयोजन, BDO अमित सिंह ने की बैठक

खण्ड विकास मलिहाबाद कार्यालय के सभागार में आशा, आंगनबाड़ी वर्कर, प्रधान, सचिव, कोटेदार और वार्ड मेंबर के संयुक्त टीम की निगरानी समिति के प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी उत्सव/त्यौहार से पूर्व ग्राम एवम मोहल्ला निगरानी समिति में ग्राम प्रधान और नगरीय निकायों के स्थानीय निर्वाचित प्रतिनिधियों को विभिन्न रोगों से बचाव के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गयी। बैठक का आयोजन दो पालियों में करके प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

आयोजित प्रशिक्षण में सहायक खण्ड विकास अधिकारी रवींद्र त्रिपाठी, अधीक्षक अवधेश कुमार, डॉक्टर राजेन्द्र कुमार, राजेश सिंह, बीपीएम पवन राठौर, बीसीपीएम मिथलेश सिंह, विजय पाल, बीएमसी शालिनी अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।
कोविड वैक्सीनेशन के साथ साथ आगामी 22 नवम्बर से शुरू होने वाले फाइलेरिया कार्यक्रम की भी जानकारी दी गयी।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के बाद खंड विकास अधिकारी मलिहाबाद अमित सिंह परिहार की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक की गई। बैठक में ICDS, एडीओ पंचायत, सचिव, यूनिसेफ, स्वास्थ्य विभाग, नगर पंचायत और शिक्षा विभाग की संयुक्त बैठक एमडीए कार्यक्रम हेतु की गई।








