रातों रात अधिकारियों ने चमक दी गौशाला, भारतीय किसान मंच ने उठाया झूठ से पर्दा

राजधानी लखनऊ के खंड विकास माल के अस्थाई पशु आश्रित केंद्र पारा भदराही में बीते रविवार को कई गाय की मरने की सूचना स्थानीय निवासी द्वारा मीडिया में दी गयी। खंड विकास अधिकारी माल ने रविवार को ही गौशाला का निरीक्षण किया था, जिसमें कई गाय जख्मी मिली और कई पास के जंगल में मरी पड़ी मिली थी। लेकिन अधिकारी मौके पर नहीं गयी, उन्होंने कहा मृत गाय को हटवा दिया जायेगा और कहा गौशाला में सारी व्यवस्था उचित है लेकिन हकीकत से अधिकारी खुद वाकिफ थे। मीडिया में जिसकी खबर चलने के बाद माल खंड विकास अधिकारी और प्रधान हरकत में आये और रातों रात गौशाला की काया ही बदल दी।

गौशाला की दयनीय व्यवथा की खबर देखने के बाद भारतीय किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी अपनी टीम के साथ माल के पारा भदराही गौशाला पहुँचे जहाँ उन्होंने देखा कि मौके पर चारा आया हुआ है। गौशाला के अंदर जाते ही देवेंद्र तिवारी और महिला अध्यक्ष पारुल भार्गव ने देखा कि गौशाला में गाय मौजूद है और सारी व्यवस्थाएं ठीक है, लेकिन सच्चाई छुपाने से भी छुपती है। पूरी गौशाला में कहीं पर भी गोबर नहीं पाया गया और मौके पर ताजा चारा गाय को दिया गया।

मौके पर पहुँची टीम पर स्थानीय लोगों द्वारा घेराव किया गया जिसके सूचना देवेंद्र तिवारी द्वारा UP DGP, लखनऊ कमिश्नर और मलिहाबाद सीओ को दी गयी। जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुँची और भारतीय किसान मंच के देवेंद्र तिवारी की टीम को सुरक्षा प्रदान की।

देवेंद्र तिवारी का कहना है कि पूरे मामले में खण्ड विकास अधिकारी माल मौके पर नहीं आयी और ना ही कोई जांच की। उन्होंने कहा इस तरह गौशाला में गाय का मरना सरकार की योजना को पलीता लगाना है। उन्होंने कहा हाई कोर्ट में गौशाला को लेकर केस चल रहा है जिसमें कई करोड़ों का भ्रस्टाचार है. उन्होंने कहा गौ माता के संरक्षण को लेकर उनकी मुहीम कई वर्षों से चल रही है और सरकार भी उनकी इस मुहीम को आगे ले जाएगी।

पूरे मामले में खण्ड विकास अधिकारी ने कोई रुचि नहीं दिखाई। एक दिन पूर्व निरीक्षण के दौरान मृत गाय के शव गाव से बाहर फेंकवा दिए। साथ ही गौशाला में रातों रात गाय भर दी गयी और ईयर टैग भी कर दिया गया। 

गौशाला की देख रेख राम भरोसे है लेकिन खबर प्रकाशित होने के बाद मौके पर पहुंचे भारतीय किसान मंच की टीम से गौशाला में मौजूद कर्मचारी का कहना है कि प्रतिदिन डॉक्टर की टीम आती है लेकिन दृश्य बिलकुल उसका उलटा था गौशाला के बाड़े में मौजूद एक गाय बुरी तरह जख्मी मिली। जिसपर सबकी बोलती बंद हो गयी।

खण्ड विकास अधिकारी माल द्वारा रातों रात गौशाला में करवाई गयी व्यवस्था की प्रशंसा तो बनती है लेकिन उन्होंने ये नहीं मालूम था कि झूठ पर कितना भी पर्दा डाल दिया जाए, आखिरकार सच सामने आ ही जाता है और हुआ भी वही। जब भारतीय किसान गौशाला पहुँची तो बाड़े में ताज़ा चारा गाय को दिया जा रहा था और गौशाला में कहीं पर भी गाय का गिला गोबर नहीं दिखा। जिससे साफ हो जाता है कि अधिकारियों की मिलीभगत के चलते गौशाला योजना काल के गाल में समाती जा रही है।

खबर के सम्बंध में जब प्रदेश सरकार के मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी को अवगत कराया, तो उन्होंने कहाँ कि जांच की जाएगी। लेकिन एक दिन बीत जाने के बाद अधिकारियों ने तो गौशाला की व्यवस्थायें ही बदल दी है, तो अब उच्च अधिकारियों के गौशाला पहुँचने पर क्या कमी मिलेगी? ये तो राम ही जाने!

लखनऊ मुख्य विकास अधिकारी को इस सम्बंध में कई बार फ़ोन किए गए लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नही मिला।

इस सम्बंध में गौशाला संरक्षण के डायरेक्टर को भी सूचित किया गया, लेकिन कोई भी अधिकारी टस से मस नहीं हुए।

इस संबंध में गौशाला स्थल से देवेंद्र तिवारी ने मुख्यमंत्री विशेष कार्याधिकारी को भी सूचित किया।

उन्होंने स्थानीय माल थाने में लिखित शिकायत की है। अब देखना है कि मौजूदा प्रधान और अधिकारियों पर कब कार्रवाई होगी?

अब सवाल उठता है कि आखिर कब तक भ्रष्ट अधिकारी मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट गौशाला संरक्षण को खोखला करते रहेंगे। सच यही है कि अधिकारी, प्रधान और सचिव को मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट की धज्जियाँ उड़ाने में ही मजा आ रहा है।

क्या कहना है कांग्रेस प्रवक्ता अंशू अवस्थी का: भाजपा सरकार झूठ पर चल रही है, मुख्यमंत्री आदित्यनाथ सिर्फ झूठे प्रचार किए जा रहे हैं, झूठा प्रोपेगेंडा फैलाया जा रहा है धरातल पर कुछ भी नहीं। प्रवक्ता का कहना है कि भाजपा ने जिसको भी मां कहा उसको उसको ठगने का काम किया। उन्होंने बताया कि गंगा जी को माँ कहा था गंगा जी तो साफ़ नहीं, हुईं लेकिन उनके नाम पर जो पैसा आया वह साफ हो गया। उसके बाद गाय को मां कहा, अब गाय की हालत और दयनीय हो गई। भारत को मां कहा, भारत मां के लोगों को, नोटबंदी की लाइन, जीएसटी की लाइन, ऑक्सीजन की लाइन, दवा की लाइन, बेड की लाइन और शमशान में लाइन में लगा दिया।

रिपोर्ट: ऋषि कुमार शर्मा।

Related Articles

Back to top button
btnimage