मोदीनगर: निधि चौधरी द्वारा आयोजित विशाल चौपाल में हजारों महिलाओं ने लिया हिस्सा

भारतीय जनता पार्टी मोदीनगर देहात मंडल अध्यक्ष (महिला मोर्चा) की निधि चौधरी द्वारा बिसोखर गांधीनगर में शिव उत्सव फार्म हाउस में आयोजित विशाल चौपाल में हजारों महिलाओं और क्षेत्रवासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता सुचित्रा कक्कड़ (प्रदेश सोशल मीडिया प्रमुख) और सिद्धि प्रधान (क्षेत्रीय मंत्री) का उद्बोधन प्राप्त हुआ और कार्यक्रम मुख्य अतिथि आरती मिश्रा (जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा), लोकप्रिय विधायक मंजू शिवाच, लोकप्रिय प्रमुख सुचेता सिंह की उपस्थिति में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
गीता कोशिक (जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा) द्वारा मंच संचालन किया गया.

कार्यक्रम में पिंकी चौधरी जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा, सीमा शर्मा जिला कार्यकारिणी सदस्य, महामंत्री रितु चौधरी, साधना शर्मा, दीपक चौधरी (समाजसेवी), पंडित आशीष शर्मा, दिनेश चौधरी, जागृति गुप्ता, रेखा चौधरी व क्षेत्र के समस्त देव तुल्य क्षेत्रवासी और देव तुल्य पार्टी कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे.








