आयुष मिशन हेतु 992.718 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत

उत्तर प्रदेश सरकार ने आयुष मिशन योजना के अंतर्गत चालू वित्तीय वर्ष में 992.718 लाख (रूपये नौ करोड़ बान्नबे लाख इक्हत्तर हजार आठ सौ मात्र) रूपये की स्वीकृति प्रदान कर दी है। आयुष विभाग द्वारा इस संबंध में शासनादेश जारी करते हुए निदेशक, आयुर्वेद सेवाओं को आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

शासनादेश में कहा गया है कि विभाग द्वारा इस योजना के लिए पूर्व में स्वीकृति/अवमुक्त धनराशि का उपयोगिता प्रमाण-पत्र प्राप्त कर सुनिश्चित कर लेंगे कि धनराशि का उपयोग नियमानुसार इस योजना हेतु भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार किया जाये। स्वीकृत की जा रही धनराशि का व्यय/उपयोग उसी मद में किया जायेगा, जिसके लिए धनराशि स्वीकृत की गयी है।

निदेशक, प्रशासन एवं विकास, पशुपालन विभाग स्वीकृत धनराशि व्यय करने से पूर्व यह सुनिश्चित करेंगे कि इस प्रयोजन हेतु पूर्व में किसी अन्य योजना/स्रोत से धनराशि स्वीकृत नहीं की गयी है।

Related Articles

Back to top button
btnimage