LDA News: न्यायालय में प्रभावी कार्यवाही करने के लिए आयोजित की गई कार्यशाला

LDA News: लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी द्वारा विभिन्न न्यायालयों में प्राधिकरण के विरूद्ध दायर किये गये वादों में प्रभावी कार्यवाही किये जाने के आदेशों के क्रम में उच्च न्यायालय के अधिवक्ता रत्नेश चन्द्रा के तत्वाधान में प्राधिकरण के कर्मियों के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।

इस कार्यशाला में रत्नेश चन्द्रा ने के मुताबिक मुकदमें की पैरवी में सभी तथ्यों को रखना चाहिए, ताकि न्यायालय में अधिवक्ताओं द्वारा प्रभावी कार्यवाही की जा सके।

कार्यशाला में प्राधिकरण के सचिव पवन कुमार गंगवार ने सम्बोधित करते हुए कहा कि वादों में कर्मियों को सभी पटलों से जानकारी एकत्र करनी चाहिए, ताकि समय से न्यायालय में प्राधिकरण का पक्ष रखा जा सके।

प्राधिकरण के अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा ने वरिष्ठ अधिवक्ता द्वारा दी गई जानकारी के प्रति उनका आभार प्रकट किया गया।

साथ ही आशा की कि प्राधिकरण के कर्मियों के सहयोग से अधिवक्ताओं द्वारा विभिन्न न्यायालयों में मजबूती से प्राधिकरण का पक्ष रखा जायेगा।

इस अवसर पर प्राधिकरण के अभियंता तथा कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
btnimage