आयुष्मान योजना के 3 वर्ष पूर्ण, महापौर ने लाभार्थियों को बांटे कार्ड

जिलाधिकारी कार्यालय में डॉ अब्दुल कलाम सभागार में आयुष्मान योजना के तीन वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड महापौर संयुक्ता भाटिया जी द्वारा प्रदान किया।

इस अवसर पर बोलते हुए महापौर संयुक्ता भाटिया ने कहा कि आयुष्मान योजना भारत सरकार की बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना है।यह दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना है जिसमे देश की लगभग पचास करोड़ की आबादी लाभान्वित होगी।यह योजना उन गरीबों को सबसे ज्यादा वरदान साबित होगी जो पैसों के अभाव में अपना समुचित इलाज नहीं कर पाते थे।इस योजना से पांच लाख तक का इलाज मुफ्त में होगा। यह हमारे प्रधानमंत्री की दूरदृष्टि का ही परिणाम है कि इस तरह का सुरक्षा कवच भारत के लोगों को मिल रहा है।

लखनऊ में कैम्प लगाकर बनाए जाएंगे आयुष्मान कार्ड
इस अवसर पर डिप्टी सी. एम.ओ डॉ ए. के श्रीवास्तव ने बताया कि शहरों में गावों की अपेक्षा आयुष्मान योजना के लाभार्थी कम है जिसको बढ़ाने के लिए और लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से शहर के हर वार्ड में कैम्प लगाया जाएगा।डिप्टी सी. एम .ओ ने महापौर से यह भी आग्रह किया कि वह पार्षदों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों के इस कैम्प के माध्यम से आयुष्मान कार्ड बनवाने में सहयोग प्रदान करें जिससे गरीबों और जरूरतमंदों को इसका समुचित लाभ मिल सके।

इस अवसर पर महापौर संग डिप्टी सी. एम.ओ डॉ ए. के श्रीवास्तव जी,डॉ अभिषेक, मसर्रत सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage