पं0 दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजनान्तर्गत कुल 485.15 करोड़ अवमुक्त

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में बड़े नगर निकायों की तर्ज पर छोटे नगर निकायों में रहने वाले लोगों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने के लिए वर्ष 2018 में महत्वपूर्ण एवं जनहित की योजना ’पडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना’ शुरूआत की गई। योजना के तहत प्रतिवर्ष प्रदेश के सभी 75 जिलों से एक नगर पंचायत का चयन आदर्श नगर पंचायत के रूप में होता है। इसके लिए प्रत्येक वर्ष हर जिले से प्रस्ताव मंगाया जाता है।

इसके बाद चयनित निकायों में सभी घरों में शुद्ध पेयजल की पाइप वाटर सप्लाई की व्यवस्था, सेप्टेज मैनेजमेंट की व्यवस्था, आंतरिक गलियों, सड़कों में डामर रोड, सीसी रोड, इंटरलॉकिंग, साइट पटरी, दोनों साइड नालियों, जल निकासी, फुटपाथ का निर्माण, सुधार, सड़कों के निर्माण से पूर्व विद्युत तथा टेलीफोन के तारों को अंडरग्राउंड करना, सड़क-मार्ग में प्रकाश की व्यवस्था आदि विकास कार्य कराए जाते हैं।

नगर विकास विभाग द्वारा उपलब्ध करायी गई जानकारी के अनुसार वर्ष 2018 से अब तक इस योजनान्तर्गत कुल 290 नगर निकायों का चयन किया जा चुका है। चयनित निकायों को अब तक कुल 485.15 करोड़ रूपये की धनराशि अवमुक्त की जा चुकी है। वित्तीय वर्ष 2021-22 में इस योजनान्तर्गत रूपया 200 करोड़ का बजटीय प्रावधान किया गया है।

Related Articles

Back to top button
btnimage