बसपा से जलीस खान सरोजनीनगर प्रत्याशी घोषित, कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

सरोजनीनगर। बसपा द्वारा रविवार को एलडीए स्थित पार्टी के मंडल कार्यालय पर सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया.

कार्यकर्ता सम्मेलन में बसपा के लखनऊ-कानपुर मंडल मुख्य सेक्टर प्रभारी भीमराव अंबेडकर व नौशाद अली ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बसपा से जलीस खान को सरोजनीनगर का प्रभारी / प्रत्याशी घोषित किया।

प्रत्याशी की घोषणा करने के बाद प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला करते हुए दोनों नेताओं ने कहा कि 2022 में जन विरोधी सरकार को हटाकर सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की नीति पर चलने वाली बहन कुमारी मायावती को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना है। इसके लिए उन्होंने मौजूद कार्यकर्ताओं के अलावा आम जनता से अपील भी की।

इस मौके पर मुख्य अतिथि व पूर्व विधान परिषद सदस्य नौशाद अली ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जलीस खान को जिताने की अपील की। उन्होंने भाजपा, सपा और कांग्रेस पर तीखे हमले करते हुए मायावती के शासनकाल में जनता के लिए किए गए जनकल्याणकारी कार्यों को बताया।

पार्टी के जिलाध्यक्ष अखिलेश अंबेडकर के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में सेक्टर प्रभारी राकेश गौतम, राजेंद्र कुमार गौतम, बृजेश चौधरी, गंगाराम गौतम, राम नाथ रावत, डा. बेला तुर्के, अरविंद गौतम, शिव कुमार दोहरे, नीरज गौतम, रचना कुरील, मो. हलीम खान, जिला कोषाध्यक्ष मो. यूसुफ, जिला संगठन मंत्री ललित तिवारी, जिला महामंत्री गोविंद पाल, राजेश कनौजिया, नवीन चौधरी और नीरज पासवान सहित तमाम बसपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage