जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह कल जनपद अयोध्या व संतकबीर नगर का करेंगे भ्रमण

उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री डा0 महेन्द्र सिंह कल 10 सितम्बर, 2021 को जनपद संतकबीरनगर एवं अयोध्या के भ्रमण पर रहेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार डा0 सिंह पूर्वान्हन लखनऊ से चलकर दोपहर 12 बजे ग्राम गंगा देवरिया, खलीलाबाद (संतकबीरनगर) पहुंचेगें।

इसके पश्चात् अपरान्ह 02 बजे सरयू फील्ड हास्टल, सिंचाई विभाग अयोध्या में विभागीय अधिकारियों के साथ विभिन्न योजनाओं के प्रगति के बारे में विचार विमर्श करेंगे। इसके उपरान्त शाम तक लखनऊ वापस लौटेंगे।

Related Articles

Back to top button
btnimage