CDO Lucknow : मलिहाबाद में तहसील समाधान दिवस का आयोजन

लखनऊ। जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी CDO Lucknow अश्विनी कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में मलिहाबाद तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस के साथ कोविड-19 के प्रोटोकाल का अनुपालन व गुणवत्ता सुनिश्चित कराने के साथ सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

मुख्य विकास अधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों से कहा कि जनता की शिकायतों का निस्तारण त्वरित एवं समयबद्ध तरीकेे से करना सुनिश्चित करें, उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का निस्तारण करना सभी सम्बन्धित अधिकारियों की जिम्मेदारी है और जन समस्याओं का निस्तारण सकारात्मक, प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण ढ़ग से होना चाहिए। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि सभी प्राप्त प्रकरणों को निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभागों को इस निर्देश के अनुसार उपलब्ध करा दिये गये है कि उनका निस्तारण एक सप्ताह में कराना सुनिश्चित करें।

CDO Lucknow : मलिहाबाद में तहसील समाधान दिवस का आयोजन

जनपद की पांचों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किये गये तथा आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवसों में कुल 715 प्रकरण प्राप्त हुये जिसमें से 21 प्रकरणों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया शेष प्रकरणों को निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभागों को इस निर्देश के साथ उपलब्ध करा दिये गये कि उनका निस्तारण एक सप्ताह में सुनिश्चित करा दिया जायें। आज के सम्पूर्ण समाधान दिवस में तहसील सदर में 58 प्रकरण प्राप्त हुये 02 प्रकरण का निस्तारण, तहसील मलिहाबाद में 226 में से 08 प्रकरण का निस्तारण, तहसील बी0के0टी0 में 166 मे से 06 प्रकरण का निस्तारण, तहसील मोहनलालगंज में 137 में से 02 प्रकरण का निस्तारण तथा तहसील सरोजनीनगर में 128 में से 03 प्रकरण का निस्तारण किया गया शेष प्रकरणों को समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभागों को उपलब्ध करा दिये गये। आज के सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस 112, राजस्व 325, विकास 103, शिक्षा 06, समाज कल्याण 11, चिकित्सा 06 तथा अन्य 131 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए है।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री हृदेश कुमार, अपर जिला अधिकारी मनीष नाहर, उप जिलाधिकारी अजय कुमार रॉय, क्षेत्राधिकारी नवीना शुक्ला व जिले के समस्त सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button
btnimage