नोडल अधिकारी ने बाढ़ की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों ने पीपीटी के जरिए बताई तैयारियां

लखीमपुर खीरी। शनिवार को अपने निर्धारित भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार जिले के नोडल अधिकारी आयुक्त, लखनऊ मंडल, लखनऊ रंजन कुमार जनपद खीरी पहुंचे। जहां डीएम डॉ अरविंद कुमार चौरसिया ने उनके जनपद आगमन पर स्वागत किया।

सर्वप्रथम नोडल अधिकारी ने शारदा नगर में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के निरीक्षण भवन में बाढ़ से निपटने के लिए की तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा की। अधिशासी अभियंता (बाढ़ खंड) राजीव कुमार ने पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के जरिए बाढ़ की विभीषिका से निपटने के लिए बनाई गई। परियोजनाओं का विवरण पेश किया। नोडल अधिकारी ने मौजूद अधिकारियों से शारदा के बाएं एवं दाएं किनारे पर बसे गांव की संख्या जानी। उन्होंने तहसीलवार प्रभावित गांवों की संख्या जानकर उन्हें वितरित की जाने वाली राहत सामग्री के विषय में जानकारी ली। उन्होंने गत 05 वर्षों में जनपद में स्वीकृत बाढ़ विरोधी परियोजनाओं की संख्या एवं अद्यतन स्थिति जानी। उन्होंने अधिकारियों से फ्लड जोन में बनाए गए इंटीग्रेटेड एक्शन प्लान भी समझा, पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन की तारीफ की। एंटीरोजन वर्क से कितने गांव को बचाया गया। बैठक में डीएम डॉ अरविंद कुमार चौरसिया, सीएमओ डॉ शैलेंद्र भटनागर एडीएम अरुण कुमार सिंह प्रथम एएसपी अरुण कुमार सिंह, अधीक्षण अभियंता बाढ़ खंड डीके सिंह, अधिशासी अभियंता (बाढ़ खंड) राजीव कुमार, एसडीएम (सदर) अरुण कुमार सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

नोडल अधिकारी ने बाढ़ की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों ने पीपीटी के जरिए बताई तैयारियां

इसके बाद नोडल अधिकारी में बाढ़ नियंत्रण कक्ष पहुंचकर शारदा बैराज ऑटोमेशन प्रोजेक्ट व बैराज का जायजा लिया। उन्होंने बैराज का संचालन, गेटों के ऑपरेशन की जानकारी लेकर संबंधित को जरूरी निर्देश दिए। जहां उन्होंने बैराज इंचार्ज राजीव रतन से बैराज संचालन की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने बैराज, हेड रेगुलेटर व गेट के संचालन, ऑटोमेटेड वेदर स्टेशन डिस्चार्ज रेट आदि की जानकारी ली। इस दौरान नोडल अधिकारी ने अधिकारियों से डिवाइड वाल, घाघरा व शारदा की इंटरलिंकिंग की जानकारी भी हासिल की।

नोडल अधिकारी ने देखी बाढ़ परियोजनाएं, बाढ़ पीड़ितों की जानी समस्याएं

मंडला आयुक्त लखनऊ मंडल लखनऊ ने आज नोडल अधिकारी के रूप में मोहाना व कौड़ियाला नदी के दाएं किनारे पर स्थित बड़े गुरुद्वारे तक कटाव निरोधक कार्य की परियोजना देखी। इस दौरान उन्होंने मौजूद ग्रामीणों से बातचीत कर परियोजना के बन जाने से होने वाले लाभों की जानकारी ली। बताते चलें कि इस परियोजना की लागत 992.45 लाख है। अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड राजीव कुमार ने इस परियोजना में किए गए कार्यो (इसी बैग, जिओ बैग, परक्यूपाइन व लांचिंग एप्रेन) की विस्तृत जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने ग्राम खैरटिया के मजरा नया पिंड पहुंचे जहां उन्होंने बाढ़ पीड़ितों की एक-एक कर समस्याएं सुनी।

Related Articles

Back to top button
btnimage