Lucknow Nagar Nigam : जल्दी करो हाउस टैक्स में मिल रही बड़ी छूट

लखनऊ। Lucknow Nagar Nigam : महापौर संयुक्ता भाटिया ने जनता को कोरोना माहमारी और लॉकडाउन से जनता को हुए आर्थिक परेशानियों को देखते हुए हाउस टैक्स पर 10 प्रतिशत की समय सीमा को 30 सितंबर 2021 तक बढ़ाने के लिए नगर आयुक्त अजय द्विवेदी को निर्देशित किया है।
महापौर ने कोविड महामारी में जनता को हुए नुकसान को दृष्टिगत रखते हुए अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए समस्त लखनऊ की जनता को हाउस टैक्स में 10 प्रतिशत की छूट प्रदान करने के लिए नगर आयुक्त को निर्देशित किया है।








