मुख्य सचिव को Hindustan Unilever Ltd ने दिए करीब 12 लाख रुपये के हैण्ड सैनेटाइजर

लखनऊ। हिन्दुस्तान यूनीलीवर लि0 (Hindustan Unilever Ltd) द्वारा सी.एस.आर के अन्तर्गत 500 एमएल के 4800 हैण्ड सैनेटाइजर (hand sanitizers) जिनकी कीमत करीब 12 लाख रुपये है, मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी को उनके कार्यालय कक्ष में भेंट की गई। हिन्दुस्तान यूनीलीवर के प्रतिनिधि राजीव सिंह ने उक्त सैनेटाइजर प्रदान की। 

अपने सम्बोधन में मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने हिन्दुस्तान यूनीलीवर लि0 के उपस्थित प्रतिनिधियों को धन्यवाद देते हुए इस पुनीत कार्य के लिए हिन्दुस्तान यूनीलीवर की सराहना की।

इस अवसर पर हिन्दुस्तान यूनीलीवर लि0 के राजीव सिंह एवं अन्य प्रतिनिधिगण आदि उपस्थित थे। 

Related Articles

Back to top button
btnimage