सहकारिता मंत्री कल मोबाइल ATM वैन और ग्रिवान्स पोर्टल का शुभारम्भ करेंगे

लखनऊ 02 अगस्त, 2021

उत्तर प्रदेश को-आपरेटिव बैंक लि0 द्वारा संचालित कृषि सहकारी स्टाफ प्रशिक्षण संस्थान इन्दिरा नगर लखनऊ सभागार का जीर्णोद्धार एवं मोबाइल ए0टी0एम0 वैन, नेट बैंकिंग माइक्रो ए0टी0एम0 तथा ग्रिवान्स पोर्टल का शुभारम्भ मुख्य अतिथि/प्रदेश के सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा द्वारा कल दिनांक 03 अगस्त, 2021 को पूर्वान्ह 11ः00 बजे किया जायेगा।


यह जानकारी प्रबन्ध निदेशक वी0के0 मिश्र ने दी है। उन्होंने बताया कि इस मौके पर प्रमुख सचिव सहकारिता बी0एल0 मीना, सभापति तेजबीर सिंह, महाप्रबंधक/निदेशक रितु गुप्ता सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित होंगे।

Related Articles

Back to top button
btnimage