मुख्यमंत्री आज सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे

लखनऊ 23 जुलाई, 2021
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज 23 जुलाई, 2021 को यहां बेसिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत 69,000 सहायक अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया में रिक्त पदों पर सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।
यह जानकारी देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि 69,000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के सापेक्ष राज्य सरकार द्वारा पूर्व में 62,304 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति प्रदान की जा चुकी है। अवशेष चयनित 6,696 शिक्षकों को कल नियुक्ति पत्र वितरित किये जाएंगे। यह कार्यक्रम राज्य सरकार के ‘मिशन रोजगार’ श्रृंखला की नई कड़ी है।








