प्रमुख, क्षेत्र पंचायतों के पदों के निर्वाचन की जारी की गयी समय सारणी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन के पंचायतीराज विभाग की अधिसूचना के क्रम में राज्य निर्वाचन आयुक्त, उत्तर प्रदेश मनोज कुमार द्वारा उत्तर प्रदेश के समस्त जनपदों (जनपद गोंडा की क्षेत्र पंचायत मुजेहना को छोड़कर) में प्रमुख, क्षेत्र पंचायतों के पदों, जो उच्च न्यायालय के स्थगन आदेश से बाधित न हो, पर सामान्य निर्वाचन की समय सारणी जारी की गई है।

जारी समय सारणी के अनुसार 08 जुलाई 2021 को पूर्वान्ह 11ः00 बजे से अपरान्ह 03ः00 बजे तक नाम निर्देशन, अपरान्ह 03ः00 बजे से कार्य की समाप्ति तक नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा, 09 जुलाई 2021 को पूर्वान्ह 11ः00 बजे से अपरान्ह 03ः00 बजे तक नाम वापसी तथा 10 जुलाई 2021 को पूर्वान्ह 11ः00 बजे से अपरान्ह 03ः00 बजे तक मतदान की तिथि निर्धारित की गई है। 10 जुलाई 2021 को अपरान्ह 03ः00 से मतगणना प्रारम्भ होगी।

Related Articles

Back to top button
btnimage