मेरठ के 4 मार्गों के लिए 17 करोड़ 92 लाख 41 हजार की धनराशि का आवंटन : केशव

लखनऊ 26 जून, 2021

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा राज्य सड़क निधि से जनपद मेरठ के 4 मार्गों के कार्यों हेतु  रु० 61करोड़ 71 लाख 85 हजार की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति के साथ चालू वित्त वर्ष में राज्य सड़क निधि से  रू०17करोड़92 लाख41 हजार की धनराशि अवमुक्त किए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है।

इस संबंध में आवश्यक शासनादेश उत्तर प्रदेश शासन, लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है। इन चार कार्यों में जनपद मेरठ में हस्तिनापुर से सैफपुर करमचंदपुर मार्ग का चैड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण, मवाना जयसिंहपुर मिर्जापुर मार्ग से माता भद्रकाली मंदिर मार्ग का निर्माणएवं सुदृढ़ीकरण, मवाना जयसिंहपुर मिर्जापुर मार्ग का चैड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण तथा नयागांव मखदुमपुर मार्ग के चैड़ीकरण का कार्य  किया जायेगा।  

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कार्यों को निर्धारित एवं अनुमोदित मानकों और विशिष्टियों के अनुरूप संपादित कराया जाए ताकिउच्चगुणवत्ता सुनिश्चित हो सके।

Related Articles

Back to top button
btnimage