पशु रोग नियंत्रण योजना के लिए 447.98456 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत

लखनऊ 26 जून, 2021

उत्तर प्रदेश सरकार ने पशुपालन विभाग की पशु रोग नियंत्रण योजना के लिए 447.98456 लाख रूपये (चार करोड़ सैंतालिस लाख अठ्ठान्नबे हजार चार सौ छप्पन रूपये) की धनराशि वर्तमान वित्तीय वर्ष में स्वीकृत की है। यह धनराशि जनजाति क्षेत्र उपयोजना के तहत स्वीकृत की गई है। यह योजना 60 प्रतिशत केन्द्र पोषित तथा 40 प्रतिशत राज्य पोषित है।

पशुधन विभाग द्वारा इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया गया हैै। योजना के सुनियोजित क्रियान्वयन के लिए निदेशक, रोग नियंत्रण प्रक्षेत्र, पशुपालन विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। शासनादेश में कहा गया है कि स्वीकृत धनराशि का आहरण एवं व्यय भारत सरकार के दिशा-निर्देशों एवं निर्धारित मानकों व कार्य योजना का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करते हुए किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
btnimage