मंत्री अनिल राजभर ने प्रदेशवासियों को विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस की शुभकामनायें दीं

लखनऊ।
उत्तर प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण मंत्री अनिल राजभर ने प्रदेशवासियों को विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस की हार्दिक शुभकामनायें दी।

उन्होंने कहा कि कोविड संक्रमण के समय राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा हर जरूरत व्यक्ति तक निःशुल्क राशन पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश का किसान खेतों में काम कर रहा है,ताकि हर व्यक्ति को भोजन मिल सके, कोई भूखा न रहे।

उन्होंने विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस के अवसर पर अन्नदाता किसानों को नमन किया।

Related Articles

Back to top button
btnimage