सहकारी चीनी मिलों में अभ्यर्थी अब 15 जून तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

लखनऊ 06 जून, 2021
उ.प्र. सहकारी चीनी मिल संघ लिमिटेड में संविदा के आधार पर लिए जाने वाले कर्मियों के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाकर 15 जून 2021 कर दी गई है ।
यह जानकारी देते हुए आयुक्त चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास संजय आर. भूसरेड्डी ने बताया कि सहकारी चीनी मिल संघ लिमिटेड एवं सहकारी चीनी मिलों तथा आसवनियों में समूह श्कश् के पदों पर संविदा (कॉन्ट्रैक्ट) के आधार पर संगत वेतन पर प्रधान प्रबंधक , मुख्य रसायन विद, मुख्य अभियंता, मुख्य लेखाकार, मुख्य गन्ना अधिकारी एवं आसवनी प्रबंधक सहित कुल 93 पदों हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं ।
भूसरेड्डी ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी संघ की वेबसाइट- http://www.upsugarfed.org/ पर ऑनलाइन आवेदन 15 जून 2021 सायं 4रू00 बजे तक कर सकते हैं । इस संबंध में अन्य दिशा-निर्देश, नियम व शर्तें पूर्ववत् रहेंगी।








