किसान स्ट्रॉबेरी व ड्रैगन फ्रूट की खेती के लिए आगे आएं : कृषि मंत्री

लखनऊ 06 जून, 2021
प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने मंडलीय गेहूं खरीद समीक्षा के पश्चात विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए कहा कि भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार बुंदेलखंड क्षेत्र के विकास हेतु वचनबद्ध है, क्षेत्र के विकास के लिए यहां के किसान हित में जो भी निर्णय या योजनाएं लागू की जानी है वह लगातार की जा रही है। भ्रमण के दौरान उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड की जलवायु खेती के लिए बेहद उपयोगी है, किसान इसका लाभ उठाएं।

कृषि मंत्री ने गुरदीप चावला के स्ट्रॉबेरी खेत का भ्रमण किया तथा स्ट्रॉबेरी खेती की सराहना करते हुए कहा कि क्षेत्र के अन्य किसान भी स्ट्रॉबेरी खेती को अपनाएं और अपनी आय बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड क्षेत्र में स्ट्रॉबेरी और ड्रैगन फ्रूट की खेती इस संपूर्ण क्षेत्र के लिए वरदान साबित हो सकती है। स्ट्रॉबेरी ने जनपद झांसी को राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान दी है इसे प्रोत्साहित करना चाहिए।

कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के निरीक्षण के दौरान उन्होंने वृक्षारोपण किया और सभी से आवाह्न करते हुए कहा कि एक पेड़ अवश्य लगाएं। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के दौरान हमने ऑक्सीजन के महत्व को समझा है। अतः वृक्षारोपण बेहद जरूरी है यह हम सभी के लिए लाभदायक है। उन्होंने उपस्थित वैज्ञानिकों से कहा कि आप सभी ग्रामीण क्षेत्र में भ्रमण करते हुए किसानों को उन्नत खेती व तकनीकी की जानकारी दें ताकि किसान को लाभ प्राप्त हो सके। उन्होंने एनसीआईपीएम परियोजना अंतर्गत ग्राम मगरवारा पट्ठा करता रघुराज विकासखंड बंगरा के आदिवासी किसानों को मूंगफली छिलका हटाने वाली 06 मशीन व 15 लपेटा पाइप का वितरण किया।

कृषि मंत्री द्वारा भोजला मंडी में गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि किसी भी किसान को वापस ना लौटाया जाए, ऐसे किसान जिनके टोकन जारी हो गए हैं उन्हें बुलाते हुए गेहूं क्रय करें। साथ ही सभी पंजीकृत किसानों से शत-प्रतिशत गेहूं क्रय किया जाए। केंद्र प्रभारी एफसीआई गोदाम में गेहूं संप्रदान प्रतिदिन सुनिश्चित करें ताकि वर्षा के कारण गेहूं खराब ना हो।

इस मौके पर जिलाधिकारी आन्द्रा वामसी, श्याम बिहारी गुप्ता, जेडीए एसएस चौहान, अनूप कुमार सिंह, सचिव मंडी पंकज शर्मा, डा निशी राय, गुरदीप चावला सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
btnimage