ओ0पी0 पाण्डेय बने राज्य कृषि प्रबंध संस्थान रहमानखेड़ा के निदेशक

लखनऊ 03 जून, 2021
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कृषि सेवा श्रेणी-1 में कृषि निदेशक स्तर के नवप्रोन्नत अधिकारी ओ0पी0 पाण्डेय को निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य कृषि प्रबन्ध संस्थान, रहमानखेड़ा, लखनऊ के पद पर तैनाती प्रदान की गयी है। यह जानकारी अपर मुख्य सचिव, कृषि, डाॅ0 देवेश चतुर्वेदी ने आज दी।
अपर मुख्य सचिव ने बताया कि इस सम्बन्ध में कृषि विभाग द्वारा आवश्यक आदेश भी निर्गत कर दिया गया है। ओ.पी. पाण्डेय को निर्देशित किया गया है कि वे अपने तैनाती स्थान पर कार्यभार ग्रहण कर, कार्यभार रिपोर्ट शीघ्र शासन को उपलब्ध करायें।







