पशु रोग नियंत्रण योजना हेतु 951.90 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत

लखनऊ 03 जून, 2021
उत्तर प्रदेश सरकार ने पशु रोग नियंत्रण योजना के लिए वर्तमान वित्तीय वर्ष में 951.90 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की है। स्वीकृत धनराशि का व्यय अनुसूचित जातियों के लिए विशेष घटक योजना के तहत किया जायेगा। यह योजना 60 प्रतिशत केन्द्र पोषित तथा 40 प्रतिशत राज्य पोषित है।
पशुधन विभाग द्वारा इस सम्बन्ध शासनादेश जारी करते हुए निदेशक, रोग नियंत्रण एवं प्रक्षेत्र, पशुपालन विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। आदेश में कहा गया है कि स्वीकृत की जा रही धनराशि का आहरण एवं व्यय भारत सरकार/राज्य सरकार द्वारा एस0सी0एस0पी0 हेतु निर्धारित मानकों/अनुमोदित कार्ययोजना एवं मदों में भारत सरकार द्वारा योजना हेतु निर्धारित गाइडलाइन का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करते हुए किया जायेगा।







