रंजन कुमार की अध्यक्षता में मण्डलीय उद्योग बन्धु समिति की बैठक संपन्न

लखनऊ 23 मार्च।
मण्डलायुक्त रंजन कुमार की अध्यक्षता में मण्डलीय उद्योग बन्धु समिति की बैठक मण्डलायुक्त कार्यालय सभागार में संपन्न हुई, जिसमें अपर आयुक्त प्रशासन रणविजय यादव संयुक्त आयुक्त उद्योग पवन अग्रवाल सहित सभी सम्बन्धित अधिकारी व उद्यमी उपस्थिति थे।
मण्डलायुक्त द्वारा सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को शासन की मंशा के अनुसार योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करते हुये उद्यमियों के हित में सकारात्मक दृष्टिकोण से कार्य करते हुये औद्योगिक वातावरण बनाते हुये उद्यम हितेषी कार्य करने के निर्देश दिये गये। औद्योगिक क्षेत्र चिनहट में अग्निशमन केन्द्र की स्थापना के लम्बित प्रकरण के सम्बन्ध में अग्निशमन विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि गृह विभाग के मानचित्र अनुमोदन हेतु प्रेषित किया गया है, उसमें गृह विभाग द्वारा अग्निशमन केन्द्र का एस्टीमेट उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया है। उपरोक्त के दृष्टिगत मण्डलायुक्त ने फायर विभाग को 15 दिन में एस्टीमेट तैयार कराकर गृह विभाग को उपलब्ध कराने के लिये निर्देशित किया।
औद्योगिक क्षेत्र अमौसी व सरोजनीनगर,लखनऊ एवं बंथरा स्थित औद्योगिक इकाइयों में जल भराव की समस्या के निराकरण के सम्बन्ध में एन0एच0ए0आई0 द्वारा अवगत कराया गया कि जल भराव की समस्या के निराकरण के लिये लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे के ले आउट प्लान में डेªनेज को सम्मिलित कर लिया गया है सम्भवतः जुलाई से कार्य भी प्रारम्भ हो जायेगा, ड्रेनेज का निर्माण हो जाने से जल भराव की समस्या समाप्त हो जायेगी।
मण्डलायुक्त ने इसके पश्चात बैंकर्स के साथ मण्डल में रोजगार ऋण योजना में बैंको में लम्बित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने बैंकर्स को निर्देशित किया कि उनकी ब्रान्चों में जो भी आवेदन पत्र स्वीकृत हो गये है उनको शीघ्र धनराशि उपलब्ध करायी जायें। उन्होंने कहा कि रोजगार ऋण योजना में जनपदों में बैंक की ब्रान्चों में लम्बित आवेदन पत्रो की बैंकर्स द्वारा उच्च स्तर से भी समीक्षा की जायें।








