लोक मंगल दिवस के माध्यम से जनता की समस्याएं हुई निस्तारित : संयुक्ता भाटिया

लखनऊ।
महापौर संयुक्ता भाटिया द्वारा कोरोना महामारी के उपरांत जोनल कार्यालयों में ही जनता की मूलभूत समस्याओं के निस्तारण हेतु लोक मंगल दिवस का पुनः प्रारम्भ करते मार्च माह के चौथे मंगलवार को नगर निगम के जोन 7 एवं जोन 8 कार्यालय में आयोजित किया गया। जिसमें महापौर संयुक्ता भाटिया और नगर आयुक्त अजय द्विवेदी ने जनता की समस्याओं के प्रभावी निस्तारण हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।

ज़ोन 7 का लोक मंगल दिवस इंदिरानगर स्थित नगर निगम कार्यालय पर एवं जोन 8 का लोक मंगल दिवस बिजनौर क्रासिंग स्थित नगर निगम कार्यालय में आयोजित किया गया।

आशियाना के सेक्टर-एम निवासी मंजू रानी ने महापौर को बताया कि मकान संख्या 319 से पटेल पीसीओ व जनरल स्टोर तक बनी नालियों में प्लास्टर नही लगाया गया है। कुछ लोगो द्वारा अवैध रूप से नाली बंद कर दी गयी हैज़ जिससे मोहल्ले में सिल्ट और पानी भर जाता है, जिसपर महापौर ने जोनल अधिकारी को आवशयक कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया।

खरिका निवासी निर्देश सिंह ने महापौर से शिकायत की कि खरिका वार्ड में चारागाह की भूमि पर भू-माफियाओ और दबंगो द्वारा नगर निगम की भूमि पर कब्जा कर लिया गया है, जिसपर महापौर ने तहसीलदार को तत्काल कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया।

खरिका निवासी लाल प्रसाद ने महापौर को बताया कि उनके घर के सामने अंधेरा छाया रहता है, जिसपर महापौर ने अधिशाषी अभियंता- मार्गप्रकाश को लाइट्स लगाने के लिए निर्देशित किया ।

लोक मंगल दिवस के अवसर पर कुल 41 शिकायते प्राप्त हुई, जिसमे गृहकर की 16, सफाई से 4, जलसंस्थान की 03, अभियन्त्रण की 13, मार्गप्रकाश से 2, उद्यान से 2, तहसीलदार से 01, सफाई की 4 शिकायते प्राप्त हुई, जिसके निस्तारण हेतु अधिकारियों को महापौर संयुक्ता भाटिया और नगर आयुक्त ने निर्देशित किया।

लोक मंगल दिवस के दौरान महापौर संयुक्ता भाटिया, नगर आयुक्त अजय द्विवेदी, उपाध्यक्ष रजनीश गुप्ता, अपर नगर आयुक्त राकेश यादव, कार्यकारिणी सदस्य विमल तिवारी,दिलीप श्रीवास्तव, मुख्य अभियंता महेश वर्मा, महाप्रबंधक जलकल एस०के० वर्मा, जोन 7 के ज़ोनल अधिकारी, नगर अभियंता, जोन 8 की जोनल अधिकारी , नगर अभियंता सहित सम्बंधित जोनों के विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage