झांसी में 201 कोरोना कर्म वीरों को किया गया सम्मानित

झांसी।
आज राष्ट्र गौरव स्मृति संस्थान के तत्वाधान में राजकीय संग्रहालय, झांसी में कोरोंना कर्म वीरों का सम्मान समारोह पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के मुख्य आतिथ्य एवं ब्राह्मण चेतना परिषद के जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ सर्वप्रथम मां सरस्वती एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलित कर अतिथियों ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तदोपरांत 201 लोगों को सम्मानित किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय भैरों प्रसाद राय के प्रपोत्र राजकुमार राय, सनी जैन, डॉ पारूल गुप्ता, डॉ मधुरिका नायक, डॉ धर्मेंद्र वर्मा, डॉ समीम कुरेशी, डॉ वीरेंद्र संगरिया, डॉ नरेंद्र राजपूत, डॉ धर्मराज, डॉ सुनील पांडे, डॉ रविंद्र राजपूत, डॉ प्रवीण कुमार वनोरिया, डॉ हरनारायण राजपूत सहित कुल 201 स्टाफ नर्स, वार्ड बॉय, संविदा कर्मचारियों तथा चिकित्सकों को मेडल, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान निस्वार्थ भाव से जिन कोरोना कर्मवीरों ने लोगों की सेवा की थी तथा समाज सेवा के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को मदद पहुंचाई थी। उन सब का सम्मान करके हम गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना योद्धा के रूप में इन लोगों ने जो सराहनीय कार्य किया है, वह संपूर्ण समाज के लिए अनुकरणीय है।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में ब्राह्मण चेतना परिषद के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल के दौरान मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक स्टाफ नर्स एवं अन्य कर्मचारियों ने जिस सेवा भाव के साथ मरीजों का उपचार किया है वह अनुकरणीय है। राष्ट्र गौरव स्मृति संस्थान द्वारा उनके इस कार्य के लिए उन्हें सम्मानित किया जा रहा है। जिसके वह हकदार हैं। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में एडवोकेट राजेंद्र शर्मा, नीता अग्रवाल, मीना आर्य,ऋषभ साहू, युवराज सिंह यादव ने विचार व्यक्त करते हुए कोरोना योद्धाओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर पार्षद मो.जाविर, मुकेश सिंगल, पूर्व पार्षद संतोष कुशवाहा, सुनील राय, हजरत खान, धर्मेंद्र कुशवाहा, मजहर अली, दुलीचंद कुशवाहा, राजेश कुशवाहा, पार्वती, मुमताज, गीता, प्रेमलता, किरण साहू,आबिदा, हरनारायण रमैया , अनिल वर्मा, किरण अहिरवार, सुशील वर्मा, शहनाज रिटायर्ड मेट्रन , रसीद आदि उपस्थित रहे।
समारोह का संचालन संस्था के अध्यक्ष अमीरचंद आर्य ने तथा अंत में आभार मनोज तिवारी ने व्यक्त किया।








