अरविन्द वशिष्ठ ने किसान आंदोलन के 100 दिन पूरे होने पर सरकार की निंदा की

झांसी।
झांसी शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ की अध्यक्षता में किसान आंदोलन के 100 दिन पूरे होने पर सरकार की घोर निंदा की !
अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ ने कहा किसानों के 100 दिन में लगभग 200 किसानों को खोया है हृदयाघात एवं ठंड के कारण किसानों की मौतें हुई हैं यहां तक मानसिक तनाव के कारण आत्म हत्या तक की घटनाएं हुई हैं! लेकिन मोदी सरकार किसानों के प्रति सहानुभूति पूर्वक रवैया अपनाते हुए दमनकारी रवैया अपनाए हुए हैं हरियाणा सरकार ने आंदोलनरत किसानों के साथ बर्बरता पूर्वक व्यवहार किया फिर भी किसानों ने सरकार के साथ कई बैठकें की लेकिन सरकार के साथ हुई कई बैठके बेनतीजा सिद्ध हुई क्योंकि सरकार एमएसपी की गारंटी देने को तैयार नहीं थी और न ही काला कानून वापस लेने को तैयार थी मोदी सरकार तो केवल तरह तरह के षड्यंत्र का किसान आंदोलन को विफल करने में व्यस्त है! उक्त अवसर पर राजेंद्र शर्मा, भरत राय, अखलाक मकरानी, पवन भाई ,पार्षद अरविंद (बब्लू), शिवम नायक, जितेन्द्र भदोरिया हैदर अली आदि उपस्थित रहे!








