मथुरा के सतोहा गांव में गाय के बछिया के धारदार चाकू से कांटे कान

मथुरा। 

गौरक्षा युवा सेवा संस्था को सुबह सूचना मिली कि मथुरा जिले के सतोहा गांव के पास  राधा एवन्यू कालौनी में एक गाय के बछिया के किसी धार दार चाकू से कान काट दिए है। सूचना पर तुरंत गौ रक्षा युवा सेवा संस्था के संस्थापक अध्यक्ष पवन दुबे (भोलू भईया) के साथ टीम ने मौके पर पहुँच कर डॉ लवकुश द्रारा इलाज दिया गया। साथ ही प्रशासन को सूचना दी और अपराधियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। प्रशासन ने सी सी टी वी कैमरे के सहयोग से अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। तुरंत गाय को प्रशासन ने इलाज के लिये वैटनरी हॉस्पिटल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button
btnimage