प्रदेश की 03 चीनी मिलों में जल्द होगी संविदा पर तैनाती : संजय आर. भूसरेड्डी

यूपी सीएम न्यूज़।
उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार उपलब्ध कराने हेतु पूर्ण पारदर्शी चयन प्रणाली अपनाते हुए तकनीकी रूप से दक्ष अधिकारियों और कर्मचारियों को निगम क्षेत्र की चीनी मिलों में पारदर्शी तरीके से चयन कर संविदा पर तैनात करने के निर्देश दिये हैं।

यह जानकारी देते हुए अपर मुख्य सचिव चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास संजय आर0 भूसरेड्डी ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य चीनी निगम लि0 में पेराई सत्र 2019-20 से 03 चीनी मिलें-मुण्डेरवा-बस्ती, पिपराइच-गोरखपुर और मोहिउद्दीपुर-मेरठ क्रियाशील हैं। इन चीनी मिलों में तकनीकी रूप से दक्ष अधिकारियों व कर्मचारियों को संविदा पर तैनात किया जायेगा।

संजय आर. भूसरेड्डी ने बताया कि प्रथम चरण में प्रधान प्रबंधक, मुख्य अभियन्ता, मुख्य रसायनज्ञ, मुख्य लेखाकार, मुख्य गन्ना प्रबंधक, उप मुख्य अभियन्ता, उप मुख्य रसायनज्ञ, सहायक अभियन्ता, निर्माण रसायनज्ञ, गन्ना प्रबंधक, प्रशासनिक अधिकारी एवं क्वालिटी कन्ट्रोल मैनेजर के पदों पर तकनीकी रूप से दक्ष, उच्च व्यवसायिक दृष्टिकोण रखने वाले तथा परिणामपरक कार्मिकों को पूर्ण पारदर्शी प्रक्रिया के अन्तर्गत संविदा पर तैनात किये जाने हेतु विज्ञापन जारी किया गया है। पूर्ण विवरण राज्य चीनी निगम की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।

उन्होंने यह भी बताया कि उ0प्र0 शासन की मंशा के अनुसार नवयुवकों एवं नवयुवतियों को रोजगार प्रदान कराये जाने के उद्देश्य से राज्य चीनी निगम द्वारा प्रथम बार अभियंत्रण, लेखा, शर्करा तकनीक एवं गन्ना आदि विभागों में बिना किसी अनुभव के भी मैनेजमेंट टेªनियों की तैनाती करने हेतु भी कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
btnimage