लखनऊ में कल होगा स्वच्छ्ता महारैली का आयोजन

UPCM NEWS.
लखनऊ शहर को प्रथम स्थान पर लाने एवं आम लोगों में जनजागरूकता लाने हेतु महापौर संयुक्ता भाटिया के नेतृत्व में नगर निगम लखनऊ द्वारा कल 10/02/2021 को स्वच्छ्ता महारैली का आयोजन किया जा रहा है। यह रैली प्रातः 09:00 बजे 1090 चौराहे से प्रारम्भ होकर झंडीवाला पार्क, लालबाग पर समाप्त होगी।

इस स्वच्छ्ता महारैली में मुख्य अतिथि के रूप में सुरेश कुमार खन्ना (मंत्री वित्त संसदीय कार्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग), अति विशिष्ट अतिथि के रूप में आशुतोष टंडन (मा०मंत्री नगर विकास), विशिष्ट अतिथि के रूप में बृजेश पाठक (कैबिनेट मंत्री), डॉ महेंद्र सिंह(जल शक्ति मंत्री), स्वाति सिंह (राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार), मोहसिन रजा (राज्य मंत्री) कौशल किशोर (सांसद) एवं लखनऊ क्षेत्र के सभी माननीय विधायकगण एवं लखनऊ के आमजनमानस उपस्थित रहेंगे।

Related Articles

Back to top button
btnimage