लोक मंगल दिवस के माध्यम से जनता की समस्याएं हुई निस्तारित

लखनऊ।
लखनऊ महापौर संयुक्ता भाटिया द्वारा कोरोना महामारी के उपरांत जोनल कार्यालयों में ही जनता की मूलभूत समस्याओं के निस्तारण हेतु *लोक मंगल दिवस* का पुनः प्रारम्भ करते फरवरी माह के दूसरे मंगलवार को नगर निगम के जोन 3 एवं जोन 4 कार्यालय में आयोजित किया गया। जिसमें महापौर संयुक्ता भाटिया और नगर आयुक्त अजय द्विवेदी ने जनता की समस्याओं के प्रभावी निस्तारण हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।

ज़ोन 3 का लोक मंगल दिवस महानगर कल्याण मंडप पर एवं जोन 4 का लोक मंगल दिवस हुसडिया स्थित नगर निगम कार्यालय में आयोजित किया गया।

अलीगंज निवासी सुरेश ने बताया कि उनके मोहल्ले में सफाई नही हुई और कूड़ा पड़ा हुआ जिसपर महापौर ने जोनल अधिकारी को तत्काल स्थल पर सफाई करने के लिए निर्देशित किया।

त्रिवेणी नगर निवासी गोविंद ने महापौर को बताया कि मोहल्ले में सीवर का गंदा पानी भर रहा है, जिससे निकलना मुश्किल हो गया है, महापौर ने तत्काल अधिशाषी अभियन्ता जलकल को सीवर सफाई के लिए निर्देशित किया।

अलीगंज के सेक्टर बी० के स्थानीय निवासियों ने महापौर को बताया कि उनके घर के सामने स्थित भवनों में व्यावसायिक गतिविधि होने के नाते से सीवर उफना जाता है जिसपर महापौर ने अधिशासी अभियंता को फौरन स्थल निरीक्षण कर कार्यवाही के लिए निर्देशित किया।

लोक मंगल दिवस के अवसर पर कुल 14 शिकायते प्राप्त हुई, जिसमे गृहकर की 05, सफाई से 2, जलसंस्थान की 03, एवं अभियन्त्रण की 04 शिकायते प्राप्त हुई, जिसके निस्तारण हेतु अधिकारियों को महापौर संयुक्ता भाटिया और नगर आयुक्त ने निर्देशित किया।

लोक मंगल दिवस के दौरान महापौर संयुक्ता भाटिया, नगर आयुक्त अजय द्विवेदी, अपर नगर आयुक्त अमित कुमार, नगर निगम कार्यकारिणी उपाध्यक्ष रजनीश गुप्ता, भाजपा पार्षद दल नेता राम कृष्ण यादव, पूर्व उपाध्यक्ष अरुण तिवारी, पार्षद कुमकुम राजपूत, रुपाली गुप्ता, शैलेंद्र सिंह बल्लू, के०के० जायसवाल, शैलेन्द्र सिंह, अरुण राय, प्रमोद राजन, मुख्य अभियंता महेश वर्मा, राम नगीना त्रिपाठी, महाप्रबंधक जलकल एस०के० वर्मा, जोन 3 के ज़ोनल अधिकार, नगर अभियंता मनीष अवस्थी, जोन 4 के जोनल अधिकारी सुजीत श्रीवास्तव, नगर अभियंता सुरेश मिश्रा, सहित सम्बंधित जोनों के विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage