विधायक अजीत पाल ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर किया सम्मानित

गाजियाबाद।
युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल जनपद गाजियाबाद के सौजन्य से जिला स्तरीय खुली ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह आयोजन ग्राम अटौर के स्टेडियम में किया गया, जिसमें विभिन्न विकास खंडों के विजई प्रतिभागियों ने करीब 250 की संख्या में प्रतिभाग किया। जनपद स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 4 विधाओं में किया गया है जिसमें- कबड्डी ,कुश्ती ,वॉलीबॉल और एथलेटिक्स के साथ-साथ वेटलिफ्टिंग की प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला युवा कल्याण अधिकारी ऋषि कुमार के द्वारा किया गया एवं पुरस्कार वितरण और प्रतियोगिता का समापन विधायक अजीत पाल त्यागी द्वारा किया गया। विधायक द्वारा पुरस्कार वितरण करते हुए बच्चों को और कड़ी मेहनत करने और विजयी व अन्य प्रतिभागियों को प्रयास करते हुए आगे की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार रहने हेतू उत्साहित किया गया।
ग्राम प्रधान रणवीर सिंह जी द्वारा प्रतियोगिता में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया गया एवं उनके सहयोग से यह प्रतियोगिता संपन्न कराए गए ।प्रतियोगिता में मुख्य रूप से युवा कल्याण विभाग के अजीमुद्दीन, ब्रह्मपाल सिंह द्वारा प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। प्रतियोगिता का परिणाम निम्न प्रकार से रहा -कबड्डी में रजापुर की टीम प्रथम एवं लोनी की टीम दूसरे स्थान पर रही। बालिका वर्ग में रजापुर की टीम प्रथम एवं लोनी की टीम द्वितीय रही। वॉलीबॉल में लोनी की टीम प्रथम और राजापुर द्वितीय स्थान पर रहा।








