#UPMRC ने बेस्ट सुरक्षा गार्ड व हाउसकीपिंग स्टाफ को किया सम्मानित

यूपी सीएम न्यूज़।
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (#UPMRC) के प्रबंध निदेशक कुमार केशव ने सर्वोत्तम सुरक्षा गार्ड व हाउसकीपिंग स्टाफ के लिए अशोक सिंह एवं बरकत अली को उनके क्षेत्र में बेहतरीन सेवाएं देने के लिए सम्मानित किया। गोमती नगर स्थित यूपी मेट्रो के प्रशासनिक भवन में अयोजित कार्यक्रम में कुमार केशव ने दोनों कर्मचारियों की ईमानदारी की सराहना की।
बता दें कि 22 दिसंबर, 2020 को लखनऊ के इंदिरा नगर #मेट्रो_स्टेशन पर #यात्री गलती से स्कैनिंग मशीन के पास अपना बैग भूल गया। इस दौरान सुरक्षा गार्ड अशोक सिंह ने बैग की जांच की तो पाया कि बैग में 20 हजार रुपये व मार्क शीट जैसे जरूरी कागजात रखे हुए हैं। सुरक्षा गार्ड ने बैग को तत्काल स्टेशन कंट्रोल रूम में जमा करा दिया, जिसे मेट्रो प्रशासन द्वारा यात्री को वापस कर दिया गया।

वहीं, हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पर तैनात हाउसकीपिंग स्टाफ, बरकत अली को उनके बेहतरीन काम के लिए सम्मानित किया गया। बरकत अली ने न सिर्फ हजरतगंज मेट्रो स्टेशन को साफ रखने में अपना पूरा योगदान दिया बल्कि इस स्टेशन परिसर को मशीन व कैमिकल द्वारा की जाने वाली सेनिटाइज प्रक्रिया में अहम योगदान दिया।
इस कार्यक्रम के दौरान यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक कुमार केशव ने #सुरक्षा_गार्ड अशोक सिंह व #हाउसकीपिंग स्टाफ के बरकत अली को शुभकामनाएं दी व उनके कार्य क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए दोनों की सराहना की। उन्होंने कहा कि कोविड जैसी वेश्विक माहमारी के दौरान भी इन दोनों कर्मचारियों ने जन सेवा के भाव के साथ पूरी निष्ठा से अपने दायित्वों को पूरा किया है।
सम्पर्क
UPCM NEWS
RISHI KUMAR SHARMA
E-mail : [email protected] / [email protected]
#Contact : 9454451726
#Website : http://www.upcmnews.com/
#Facebook : https://www.facebook.com/upcmnewseditor/
#Twitter : https://twitter.com/upcmnews







