स्वतंत्र देव सिंह आज आगरा में पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर करेंगे बैठक

लखनऊ।
भारतीय जनता पार्टी की त्रिस्तरीय #पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर मण्डल स्तर पर बैठकों का अनवरत क्रम जारी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह कल 31 जनवरी को आगरा के विचपुरी मण्डल की पंचायत चुनाव तैयारी बैठक में विजय का मंत्र लेकर पहुंचेगें। प्रदेश के 1600 संगठनात्मक ग्रामीण मण्डलों में विगत 28 जनवरी से प्रारम्भ हुई पंचायत चुनाव तैयारी बैठकें आगामी 03 फरवरी तक चलेगीं। प्रदेश में 212 संगठनात्मक ग्रामीण मण्डलों की बैठकें सम्पन्न हुई।

प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पंचायत चुनाव प्रदेश प्रभारी विजय बहादुर पाठक ने बताया कि कल 31 जनवरी को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह आगरा जनपद के विचपुरी मण्डल की बैठक में पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ पंचायत चुनाव में विजय की रणनीति पर मंत्रणा करेंगे। जबकि आज 30 जनवरी को पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री व प्रदेश सहप्रभारी सत्या कुमार ने बाराबंकी जिले तथा प्रदेश सहसंगठन मंत्री भवानी सिंह ने वाराणसी में मण्डल बैठकों में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ पंचायत चुनाव की रणनीति पर मंत्रणा की। इसके साथ ही प्रदेश के 212 संगठनात्मक ग्रामीण मण्डलों में पार्टी के विभिन्न पदाधिकारियों ने मण्डल बैठकों में विजय शंखनाद किया।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह 31 जनवरी को आगरा में रहेंगे। सुबह 10ः30 बजे शान्ति देवी डिग्री कालेज, किरावली, आगरा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। वहीं दोपहर 1 बजे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव तैयारी बैठक में आगरा के विचपुरी मण्डल की बैठक में मार्गदर्शन करेंगे। जबकि दोपहर 3ः30 बजे मनोरमा इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एण्ड टेक्नोलाॅजी लड़ामदा, आगरा में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता के समापन समारोह में सम्मिलित होंगे।

Related Articles

Back to top button
btnimage