31 जनवरी 2021 से चलेगा प्रदेशव्यापी सघन पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान

लखनऊ 30 जनवरी।

कल 31 जनवरी 2021 से पूरे प्रदेश में पल्स पोलियो प्रतिरक्षण का सघन अभियान प्रारम्भ होगा। अभियान के तहत नवजात शिशुओं से लेकर 05 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो से बचाव की खुराक पिलाई जाएगी।

यह जानकारी देते हुए चिकित्सा एवं स्वास्थय विभाग के परिवार कल्याण निदेशालय से डॉ. अजय घई ने अवगत कराया है कि प्रदेश में इस बार 03 करोड़ 40 लाख बच्चों को पोलियो प्रतिरक्षण की खुराक पिलाने का लक्ष्य है। इसके लिए पुरे प्रदेश में 01 लाख 10 हजार बूथ बनाये गए हैं। 69 हजार टीमें ऐसी हैं जो घर-घर जाकर बच्चों को खुराक पिलायेंगी। मोबाइल टीमों की संख्या 1700 है, जबकि ट्रांजिट टीमें 65000 और सुपरवाइजर्स 23000 हैं।

डॉ घई ने जानकारी दी है कि पोलियो वैक्सीन की पर्याप्त उपलब्धत है और प्रदेशव्यापी तैयारियों के साथ कल प्रतिरक्षण अभियान प्रारम्भ हो जायेगा। बताते चलें की उत्तर प्रदेश पिछले 10 वर्ष 09 महीने से पोलियो मुक्त स्थिति को सफलतापूर्वक बनाये हुए है। प्रदेश में पोलियो का अंतिम मामला 21अप्रैल 2010 को फिरोजाबाद जिले में पाया गया था। ये बीमारी जब तक पूरे विश्व से पूरी तरह खत्म नहीं हो जाती, इसके लिए निरंतर प्रयास करते रहने की आवश्यकता को समझा गया है। इसके देखते हुए प्रदेश में पोलियो प्रभावित देशों से आने वाले यात्रियों और घुमन्तु परिवार और मजदूरों के परिवारों को भी पोलियो की वैक्सीन से प्रतिरक्षित किया जाता है।

Related Articles

Back to top button
btnimage