परिवहन मंत्री ने सड़क सुरक्षा में रुचि लेने वाले 20 लोगों को किया सम्मानित

गाजियाबाद 27 जनवरी।
परिवहन मंत्री अशोक कटारिया द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत पुराना बस अड्डा रोडवेज गाजियाबाद में सुरक्षा से संबंधित कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यशाला में लोगों को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा में रुचि लेने वाले 20 लोगों को सम्मानित किया। सम्मानित 20 लोगों में शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग, good sameritan, परिवहन निगम के लोग सम्मिलित थे।
इस अवसर पर परिवहन आयुक्त परिक्षेत्र राजीव श्रीवास्तव, एसपी ट्रैफिक रामानंद कुशवाहा, आरटीओ प्रवर्तन वीके सिंह, आरटीओ अरुण कुमार, वरिष्ठ एआरटीओ आरके सिंह, विश्वजीत प्रताप सिंह सहित रोडवेज अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी सम्मिलित रहे।








