मांग नहीं मानी तो सफाई कर्मचारी करेगे कामबंद हड़ताल : अशोक प्याल

झांसी।
आज झांसी नगर निगम परिसर में सफाई कर्मचारियों द्वारा अपनी मांगों को लेकर अनशन प्रारम्भ किया जोकि सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चला इसी क्रम मे सफाई कर्मचारीयो द्वारा 27 जनवरी और 28 जनवरी को क्रमिक अनशन किया जाएगा और 29 जनवरी को मशाल जुलूस निकालकर जिलाधिकारी झांसी को ज्ञापन दिया जाएगा और फिर भी यदि हम सफाई कर्मचारियों की मांगे नही मानी गई तो 30 जनवरी से झांसी में सफाई कर्मचारी कामबंद हड़ताल की घोषणा करेगें साथ ही जिलाध्यक्ष अशोक प्याल ने बताया कि जब कार्यवर्त लगभग दो माह पहले जारी कर दिया गया था लेकिन अभी तक नगर निगम प्रसाशन द्वारा कोई भी कार्यवाही अमल में नही लाई गई जिसके लिए संघ द्वारा कई बार ज्ञापन भी दिया जा चुका है
आज क्रमिक अनशन पर मुख्य रूप से कमलेश,अजय अमित,ब्रजकिशोर,मीना,फूलवती और सुमन बैठी।धरना स्थल पर मुख्यरूप से कुंदनलाल नेता,मुन्ना लाल करोसिया, सुभाष माते, नरेश डागोर,रामजी शरण,डी के पथरोल,कुलदीप पहलवान,विक्की,पवन प्याल सहित भारी संख्या में सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।








