मुख्यमंत्री ने सहारनपुर निवासी सेना के जवान निशान्त शर्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि दी

लखनऊ: 24 जनवरी, 2021

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जम्मू में कर्तव्य पालन के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए जनपद सहारनपुर निवासी सेना के जवान  निशान्त शर्मा के शौर्य और वीरता को नमन करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।

मुख्यमंत्री  ने शहीद के परिजनों को 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। उन्होंने शहीद के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने तथा जनपद की एक सड़क का नामकरण शहीद  निशान्त शर्मा के नाम पर करने की भी घोषणा की है।

मुख्यमंत्री  ने शहीद  निशान्त शर्मा के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि शोक की इस घड़ी में राज्य सरकार उनके साथ है। प्रदेश सरकार द्वारा शहीद के परिवार को हर सम्भव मदद प्रदान की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
btnimage