सीएम योगी आज 23 जनवरी को नोएडा इण्डोर स्टेडियम का लोकार्पण करेंगे

लखनऊ।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज 23 जनवरी, 2021 को नोएडा इण्डोर स्टेडियम का वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण करेंगे। यह जानकारी आज यहां देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि 101 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित इण्डोर स्टेडियम का क्षेत्रफल 8,040 वर्ग मीटर है। बहुउद्देशीय इण्डोर स्टेडियम में कुल 4,000 दर्शकों के बैठने की व्यवस्था है।

प्रवक्ता ने बताया कि इस इण्डोर स्टेडियम में बैडमिण्टन, टेबल-टेनिस, बास्केटबाॅल, हैण्डबाॅल, वॉलीबाॅल, जिमनास्टिक, जूडो, रेसलिंग, फेन्सिंग, बॉक्सिंग, वेट लिफ्टिंग, ताइक्वाण्डो आदि खेलांे का आयोजन किया जा सकेगा। बहुउद्देशीय इण्डोर स्टेडियम में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा अन्य राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जा सकता है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
btnimage