सोनभद्र में वे फाइडिंग एवं ट्रैफिक सल्यूशन की स्थापना कार्य के लिए 50 लाख 27 हजार स्वीकृति

सोनभद्र।
सरकार ने जनपद सोनभद्र में वे फाइडिंग एवं ट्रैफिक सल्यूशन की स्थापना आदि कार्य कराये जाने के लिए रू0 50 लाख 27 हजार रूपये की स्वीकृति प्रदान कर दी है।

विभाग द्वारा जारी शाससनादेश में निर्देश दिया गया है कि स्वीकृत धनराशि जिस कार्य/मद हेतु प्रदान की जा रही है उसका उपयोग नियमानुसार उसी कार्य/मद में किया जायेगा। कार्यदायी संस्था द्वारा जी0एस0टी0 भुगतान के सम्बंध में प्रामणिक प्रपत्र सक्षम स्तर से महानिदेशक पर्यटन के माध्यम से शासन को उपलब्ध कराया जायेगा। कार्यदायी संस्था को कार्यो की गुणवत्ता उच्चकोटि की हो सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है तथा कार्यदायी संस्था द्वारा कराये जा रहें कार्यो का पर्यवेक्षण महानिदेशक पर्यटन द्वारा सुनिश्चित किया जायेागा।

कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया गया है कि अवमुक्त की जा रही धनराशि का आहरण एवं व्यय आवश्यकतानुसार तथा नियमानुसार किया जायेगा। स्वीकृति की जा रही धनराशि के सापेक्ष व्यय की गयी धनराशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र भी निर्धारित प्रपत्र पर सक्षम स्तर से शासन एवं महालेखाकार, प्रयागराज को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित किया जायेगा। परियोजना में निर्माण कार्य के गुणवत्ता, मानक एवं विशिष्टयों की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था की होगी। वित्तीय स्वीकृति कार्यदायी संस्था एवं पर्यटन निदेशालय द्वारा उपलब्ध करायी गयी सूचना/विवरण के आधार पर प्रदान की जा रही है। यदि परियोजना के मानक के सम्बंध में कोई सूचना गलत पायी जाती है तो इसका पूर्ण उत्तरदायित्व कार्यदायी संस्था एवं पर्यटन निदेशालय एवं क्षेत्रीय अधिकारियों का होगा।

Related Articles

Back to top button
btnimage