दिल्ली स्थित कैनाल काॅलोनी ओखला में स्थित झील के पुनरोद्धार की परियोजना के लिए 66 लाख 83 हजार की परियोजना स्वीकृत

दिल्ली।
सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा #दिल्ली स्थित कैनाल काॅलोनी ओखला के अन्तर्गत स्थित विशिष्ट एवं अति विशिष्ट श्रेणी के अतिथि गृहों एवं गेस्ट हाउस परिसर में स्थित झील के पुनरोद्धार की परियोजना के लिए अनुमोदित लागत 361.08 लाख के सापेक्ष चालू वित्तीय वर्ष में प्राविधानित धनराशि 133.67 लाख में से 66 लाख 83 हजार रूपये की परियोजना के कार्यों पर व्यय किये जाने के लिए स्वीकृति प्रदान की गयी है।

इस सम्बंध में विशेष सचिव सिंचाई मुश्ताक अहमद की ओर से 13 जनवरी, 2021 को शासनादेश जारी करते हुए कहा गया है कि स्वीकृत परिव्यय के अन्तर्गत ही जारी की जाय इसके साथ ही परियोजना के सभी कार्य समय से पूरा कराया जाय। स्वीकृत धनराशि का उपयोग स्वीकृत परियोजनाओं पर ही किया जाय अन्यथा की स्थिति में किसी प्रकार की अनियमितता के लिए विभाग जिम्मेदार होगा।
इसके अलावा स्वीकृत धनराशि को व्यय करते समय वित्तीय प्राविधानों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाय। इसके अलावा कार्यों में डुप्लीकेसी न की जाय। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का हर स्तर पर ध्यान रखा जाय।

Related Articles

Back to top button
btnimage