कड़ी मशक्कत के बाद पांचवें दिन अपहृत छात्रा को पुलिस ने किया बरामद

हरदोई।
हरदोई के पाली में कुछ दिन पूर्व दूसरे समुदाय के युवक के साथ फरार हुई नगर की किशोरी को आरोपी युवक व उसके साथी को पुलिस ने पिहानी चुंगी पर बरामद कर लिया। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के अल्लाहपुर से गायब हुई किशोरी के मामले का मुकदमा उसके भाई ने शाहाबाद कोतवाली में ही दर्ज कराया था।
कुछ दिन पूर्व नगर के मुहल्ला बाजार निवासी एक मिष्ठान बिक्रेता की 14 वर्षीय पुत्री मुहल्ले के ही दूसरे समुदाय के युवक के साथ फरार हो गयी थी। शाहाबाद में रहकर पढ़ाई कर रही किशोरी को अल्लाहपुर से अप्रहत करने का मुकदमा मुहल्ले के ही दूसरे समुदाय के युवक मोहम्मद शोएब पुत्र बादशाह कबाड़ी के साथ एक अन्य के विरुद्ध किशोरी के भाई ने दर्ज कराया था।शाहाबाद पुलिस ने दिल्ली, मुम्बई, कानपुर आदि जगहों की खाक छानी मगर उसका कोई पता नही चल पाया।
शुक्रवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि शोएब छात्रा व एक अन्य व्यक्ति के साथ पिहानी चुंगी पर कहीं भाग जाने की फिराक में हैं।पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी मोहम्मद शोएब उसके साथी नगर के मुज्जमिल गोलू पुत्र शमशुद्दीन को गिरफ्तार कर छात्रा को बरामद कर लिया। पुलिस तीनों को शाहाबाद कोतवाली लेकर आई। शाहाबाद कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि आरोपियों को जेल भेजने के साथ छात्रा की मेडिकल जांच कराने के साथ मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराने की तैयारी पुलिस कर रही है।








