रुपापुर के उबरिया गांव में शुरू हुई वेव सीरीज फिल्मकार की शूटिंग

हरदोई। रिपोर्ट – गोपाल बाजपेई।
जनपद हरदोई के तहसील सवायजपुर के निकट उबरिया कला ग्राम में वेब सिरीज़ फिल्मकार की शूटिंग चल रही है इस सीरीज का हिस्सा बनने आयी मुम्बई से अभिनेत्री अनामिका पाण्डेय, जो कि जल्द ही अभिनेता श्रीकांत के अपोजिट मुख्य भूमिका में नज़र आएंगी।
अभिनेत्री अनामिका पाण्डेय ने इससे पहले कई क्राइम शो और TVC एड में काम कर चुकीं है और एक लंबे समय से मुंबई में रहकर थियेटर से जुड़ी है। उन्होंने
कई नाटकों में काम किया। बहुत जल्द आपको फिल्मकार में नज़र आएंगी। इस बेव सीरीज में हरदोई के ही विनोद भदौरिया,धर्मेंद्र ,अमित,व जितेंद्र रंजन ने अपना बेहतरीन अभिनय व सहयोग दिया है।








