जयंती महोत्सव के दौरान राम जानकी विवाह मंचन देख भावुक हुए श्रद्धालु भक्त

मथुरा। रिपोर्ट -अजीत चौहान/अजय ठाकुर।
मथुरा गिरिराज तलहटी गोवर्धन के आन्यौर परिक्रमा मार्ग रामानंद आश्रम में चल रहे रामानंदचार्य जयंती महोत्सव के दौरान राम लीला महोत्सव के तीसरे दिन शनिवार को श्रीराम जानकी विवाह लीला का भाव पूर्ण मंचन किया गया।
जिसमें जगह जगह से राजा महाराजाओं ने धनुष तोड़ने का प्रयास किया लेकिन सब महापुरुष धनुष तोड़ने में नाकाम रहे।मंचन के दौरान राजा जनक को लगा कि इस धरती पर कोई ऐसा महापुरुष नही है जो शिव धनुष तोड़कर मेरी पुत्री से विवाह रचा सके।
जनक की बात सुनकर ऋषि विश्वामित्र आक्रोशित हुए और उन्होंने राजा राम को आदेश दिया।वही राम ने शिव धनुष तोड़कर सीता से विवाह किया।वही राम द्वारा धनुष तोड़े जाने पर रामानंद आश्रम में रामलीला देख श्रद्धालु द्वारा राम के जयकरों से गूंज उठा।वही सभी श्रद्धालु भक्तो ने राम का आशीर्वाद लिया।इस मौके पर आश्रम के अध्यक्ष राकेश चतुर्वेदी आश्रम सरंक्षक शंकर लाल चतुर्वेदी कार्यक्रम सयोंजक सत्यम ऋषभ चतुर्वेदी आदि लोग मौजूद रहे।
वही यह रामलीला आदर्श रामलीला मण्डल के कलाकारों द्वारा की जा रही है।








