ठेकेदार की मनमानी के चलते मजदूरों के घरों के चूल्हे पड़े ठंडे

हरदोई (पाली)।
हरदोई के पाली में कस्बेे राजकीय कृषि रक्षा इकाई के जीर्णोद्धार में संबंधित ठेकेदार द्वारा जहां मानकों की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं वहीं मेहनतकश मजदूरों कि मजदूरी समय से न देने की वजह से मजदूरों के घरों के चूल्हे ठंडे पड़े हुए हैं उनके परिवार को 2 जून की रोटी जुटाना भी मुश्किल हो रहा है।

पाली कस्बे के बैरियल चौराहे के पास स्थित राजकीय कृषि रक्षा इकाई के जीर्णोद्धार के बारे में 20 दिनों तक मजदूरी करने वाले इलाके के गुटका मऊ गांव निवासी सुनील पुत्र रामस्वरूप लेट ठेकेदार संदीप के विरुद्ध पाली पुलिस को दी गई। तहरीर में ठेकेदार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि किस ने करीब 20 दिनों तक काम किया। ₹300 प्रतिदिन के हिसाब से उसके ₹6000 बनते हैं। जिसके एवज में ठेकेदार द्वारा मात्र 1500 रु उसे दिए गए, बाकी रुपए के लिए ठेकेदार द्वारा उसे डेढ़ माह से लगातार टरकाया जा रहा। गरीब मजदूर सुनील ने पाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर अपने बाकी पैसे दिलवाने की गुहार लगाई है। इस संबंध में जब ठेकेदार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि ₹3000 आज उसको और दिलवा दिए गए हैं शेष मंगलवार तक उसका पूरा पेमेंट कर दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
btnimage