उन्नाव में खिचड़ी भोज एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक उन्नाव पंकज गुप्ता ने किया

उन्नाव।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चलाए जा रहे हैं मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत उन्नाव जनपद में मकर संक्रांति एवं लोहड़ी के शुभ पर्व के उपलक्ष में अन्नपूर्णा धाम उन्नाव में खिचड़ी के समरसता भोज एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक उन्नाव पंकज गुप्ता जी एवं रिदम एकेडमी की डायरेक्टर एवं कार्यक्रम की मुख्य आयोजक डॉ श्रेया प्रदेश महामंत्री प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना प्रचार प्रसार अभियान जी के संयुक्त तत्वावधान में हुआ कार्यक्रम में सामाजिक कार्यों से जुड़ी हुई की क्षेत्रों की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया तथा कार्यक्रम में सांस्कृतिक लोक गायन एवं नृत्य नाटिका का भी आयोजन किया गया मुख्य अतिथि सदर विधायक पंकज गुप्ता ने कहा ऐसे आयोजन मिशन शक्ति के अंतर्गत किए जा रहे कार्यक्रमों से समाज में महिलाओं के सम्मान एवं एवं उनकी समाज के प्रति जिम्मेदारी को दर्शाता है।

मुख्य आयोजक डॉ श्रेया ने बताया शारदीय नवरात्र से वासंती नवरात्र तक चलने वाले मिशन शक्ति प्रोग्राम के अंतर्गत ऐसे कार्यक्रमों का संचालन मेरा एवं पूरी मिशन शक्ति टीम का लक्ष्य है ऐसे कार्यक्रमों से महिलाओं की समाज के प्रति सहभागिता जहां पड़ती है वहीं उनमें अपने घरेलू दायित्वों से इत्तर समाज के प्रति जागरूकता की भावना बढ़ती है

महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रसर एवं अग्रणी है सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन में प्रसाद रूप में विराट खिचड़ी भोज किया गया जिसमें  विधायक एवं आयोजक डॉ श्रेया  ने खिचड़ी वितरण किया गया इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार प्रजापति अपर जिलाधिकारी न्यायिक  राकेश गुप्ता, अन्नपूर्णा धाम मंदिर के मुख्य सहयोगी मन्नर शुक्ला तथा टीम मिशन शक्ति से अपूर्वा, कल्पना, कुसुम रेनू पटेल, रिशु अनीता, रेनू हेमा एवं इत्यादि बड़ी संख्या में महिला सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहीं ।

Related Articles

Back to top button
btnimage