सिन्धी वेलफेयर फाउंडेशन ने मथुरा में मकरसंक्राति पर्व पर सिन्धी धर्मशाला में आशीर्वाद समारोह आयोजित किया

मथुरा।
सिन्धी वेलफेयर फाउंडेशन रजि० मथुरा द्वारा एक कार्यक्रम मकरसंक्राति के पावन पर्व पर सिन्धी धर्मशाला में सीनियर सिटीजन (आशीर्वाद समारोह) के रूप में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मथुरा के सहयोग से महिलाओ व सीनियर सिटीजन को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी उपलब्ध कराते हुए सरकार द्वारा चल रही योजनाओं के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में सभी सीनियर सिटीजन को सिन्धी समाज के ईष्टदेव भगवान झूलेलाल की तस्वीर देते हुए संस्था के समस्त पदाधिकारियों ने वर्ष २०२१ में सर्वसमाज हितार्थ कार्य करने के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया।
सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत भगवान झुलेलाल जी व् स्वामी लीलाशाह जी महाराज जी के आगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुकेश आर्य बंधू (महापौर- मथुरा वृन्दावन) महोदय, दीक्षा श्री सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मथुरा, संस्था की अध्यक्षा गीता नाथानी व सचिव अनीता चावला एडवोकेट द्वारा दीप प्रज्जवलित कर की गई।
संस्था की अध्यक्ष गीता नाथानी जी व् सचिव अनीता चावला एडवोकेट द्वारा मुख्य अतिथिगण को बाँके बिहारी जी की छवि भेंट करके व नितांश द्वारा पटके पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया। संस्था की उपाध्य्क्षा इंदिरा गंगवानी, सह सचिव ज्योति भाटिया, कोषाध्यक्ष हेमा गंगवानी व् प्रचार मंत्री कीर्ति मंगलानी द्वारा झुलेलाल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
दीक्षा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने महिलाओ को उनके स्वास्थय सम्बन्धी कानूनों व् अन्य अधिकारों के बारे में जानकारी दी।
संस्था की अध्यक्षा गीता नाथानी ने कहा कि हमारे उक्त कार्यक्रम में सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं जैसे पेंशन योजना, विवाह के लिए धनराशि, कन्या सुमंगला योजना आदि की जानकारी तहसीलदार महोदय द्वारा जो प्रदान की गई उन योजनाओ का लाभ सर्वसमाज में जो पात्र होंगे उनके समयानुसार आवेदन कराए जाएंगे ताकि वह व्यक्ति जो पात्र है व् जानकारी के अभाव में योजनाओ से वंचित रह जाते है उन्हें उन योजनाओं का लाभ मिल सके।
अनीता चावला एडवोकेट सचिव ने कहा कि हमारी संस्था केवल सिन्धी समाज के लिये ही नही अपितु सर्वसमाज के लिए कार्य करेगी व केवल पेंशन योजना ही नही बल्कि कन्या सुमंगला योजना व् अन्य इस तरीके की योजनाओं को सर्वसमाज की बेटियों के को दिलाने के लिए व् सर्वसमाज हित में समय समय पर अन्य आवश्यकतानुसार कार्यक्रम आयोजित करेगी।
कार्यक्रम का संचालन हेमा गंगवानी व् सहसचिव ज्योति भाटिया द्वारा किया गया व ऑडिटर डॉक्टर अंजलि गंगवानी, प्रचार मंत्री कीर्ति मंगलानी व् माला धनवानी सोशल मीडिया प्रचारक नितांश चावला एव सदस्य मीनू खत्री सभी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में अतिथियों में नारायण दास लखवानी अध्यक्ष पूज्य सिन्धी जनरल पंचायत, जीवतराम चंदानी जी अध्यक्ष लाड़ी लोहाणा पंचायत, रामचंद्र खत्री मंत्री, बसंत लाल मंगलानी, प्रतिभा शर्मा सदस्य मध्यस्थता केंद्र, रश्मि शर्मा , ममता भारद्वाज आदि उपस्थित रहें।








