स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन पर हिन्दू जागरण मंच ने आयोजित की गोष्ठी

उन्नाव।
उन्नाव में 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन के अवसर पर हिन्दू जागरण मंच द्वारा कार्यालय पर एक गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें स्वामी विवेकानंद को कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धांजलि दी गई। प्रमुख वक्ताओं द्वारा उनके जीवन व विचारों पर चर्चा की गई व युवाओं को उनसे प्रेरित होकर देश धर्म के लिए कार्य करने का आवाहन किया गया। मंच के प्रांतीय मंत्री व प्रभारी विमल द्विवेदी ने कहा स्वामी विवेकानंद भारत की आध्यात्मिक चेतना के प्रतिबिंब हैं ,भारत जब गुलामी की जंजीरों में जकड़ा था तब उन्होंने भारतीय संस्कृति सनातन धर्म के ध्वज को 7 समंदर पार शिकागो की धर्म संसद में 1893 में लहराया था साथ ही भारत भ्रमण कर युवाओं में आत्मविश्वास भरने व गुलामी की जंजीरे तोड़ने का आवाहन किया था।
विमल द्विवेदी ने मीडिया से बातचीत में कहा हमें आज विवेकानंद से प्रेरित होने व उनके ओजस्वी विचारों पर चलने की आवश्यकता है तभी भारत पुनः विश्वगुरु के पद पर प्रतिष्ठित होगा साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओ से संघ द्वारा राम मंदिर निर्माण निधि संकलन अभियान में जोर शोर से लगने का आवाहन किया जो 15 जनवरी से 15 फरवरी तक चलेगा जिसमें राम मंदिर निर्माण के लिए आमजनमानस से थोड़ा थोड़ा धन निधि संकलन अभियान के तहत इकट्ठा किया जाएगा। इस अवसर पर मंच के जिलाध्यक्ष अजय त्रिवेदी, जिला महामंत्री विष्णु गुप्ता, नगर अध्यक्ष विकास सिंह सेंगर,मंत्री मनीष पांडेय, नगर महामंत्री धर्मेन्द शुक्ला, वीरांगना प्रमुख उमा शुक्ला, विधि प्रमुख अमित तिवारी, उपाध्यक्ष शिवसेवक त्रिपाठी, उपाध्यक्ष शिवम आजाद, उपाध्यक्ष विक्रम द्विवेदी, नगर मंत्री अखिल मिश्रा, नगर उपाध्यक्ष अंशु शुक्ला, नगर युवा प्रभारी नितेश तिवारी ,मयंक मिश्रा,आकाश द्विवेदी,अंकुर मिश्रा,शिक्षक प्रमुख दीपू तिवारी, सहित आदि भगवा रक्षक उपस्थित रहे।








